मित्रों के साथ अभी शेयर करें

About Bharat Ratna in hindi (भारत रत्न), Padma Awards in hindi (भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार)

Bharat Ratna, Padma Awards Notes in Hindi

About Bharat Ratna in hindi (भारत रत्न), Padma Awards (पद्म पुरस्कार) etc in hindi (भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार)- यही है आज के इस ब्लॉग का विषयl नागरिक पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान, जन सेवा, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता हैl

भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार-

भारत में नागरिक पुरस्कारों की दो श्रेणियां हैं-

  1. भारत रत्न (Bharat Ratna)
  2. पद्म पुरस्कार (Padma Awards)

पदम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं-

  1. पद्म विभूषण (Padma Vibhushan in hindi)
  2. पद्म भूषण (Padma Bhushan in hindi)
  3. पद्म श्री (Padma Shri in hindi)

भारत रत्न पुरस्कार (About Bharat Ratna in hindi)

भारत रत्न (Bharat Ratna Award) देश का सबसे बड़ा (सर्वोच्च) नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार हैl

  • यदि प्रश्न पूछा जाए की भारत रत्न की शुरुआत कब हुई थी (Bharat Ratna ki shuruaat kab hui)- भारत रत्न दिए जाने की शुरुआत 1954 में हुई थीl
  • यह पुरस्कार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है|
  • 1977 में जनता पार्टी की सरकार द्वारा इसे दिया जाना बंद कर दिया गया था, लेकिन 1980 में कांग्रेस की सरकार द्वारा इसे फिर शुरू किया गयाl
  • आइये अब हम जानते है कि भारत रत्न में क्या मिलता है|

भारत रत्न का मेडल (Bharat ratna medal)-

भारत रत्न के मेडल में पीपल के पत्ते के आकार पर सूर्य का चित्र अंकित रहता है

bharat ratn medal image
bharat ratna medal

1954 में सर्वप्रथम 3 लोगों (First bharat ratna award winner) को भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था-

  1. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan)
  2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (C. Rajagopalachari)
  3. डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन (Dr Chandrasekhar venkatraman)

1966 में लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों में प्रथम हैं l

सामान्यतः भारत में जन्मे नागरिकों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, लेकिन 1980 में मदर टेरेसा को भारत रत्न दिया गया (Mother Teresa Bharat Ratna in hindi) जो भारत की नागरिक तो थी लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था और उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान की गई थी।

अब तक 2 गैर भारतीयों को जिसमें पाकिस्तान के खान अब्दुल गफ्फार खान (Khan abdul gaffar khan) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) को यह पुरस्कार दिया गया हैl जब आपसे प्रश्न पूछा जाए कि भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी कौन थे तो उत्तर होगा खान अब्दुल गफ्फार खान, जिन्हे 1987 में भारत रत्न दिया गया थाl

1992 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था, लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के मरणोपरांत स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था, इसीलिए भारत सरकार ने इस सम्मान को वापस ले लियाl भारत रत्न सम्मान को वापस लिए जाने का यह एकमात्र उदाहरण हैl

तो ये सारी जानकारियां भारत रत्न के बारे में (Information about bharat ratna in hindi) प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जा सकती है और सामान्य ज्ञान के लिए भी जरुरी है|

पद्म पुरस्कार (Padma Awards in hindi)-

पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान हैl

पद्म पुरस्कार की तीन श्रेणियां हैं –

  • पद्म विभूषण (Padma Vibhushan in hindi)
  • पद्म भूषण (Padma bhushan in hindi)
  • पद्म श्री (Padma Shri in hindi)

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan in hindi)-

असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता हैl

  • पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैl
Padma vibhusan
Padma vibhusan

पद्म भूषण (Padma Bhushan Award in hindi)-

एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता हैl

  • पद्म भूषण पुरस्कार श्रेणी क्रम में तीसरा प्रमुख नागरिक पुरस्कार हैl
Padma bhusan
Padma bhusan

 

पद्मश्री (Padma Shri Award in hindi)-

पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri award) “प्रतिष्ठित सेवा” के लिए प्रदान किया जाता हैl

  • पद्मश्री पुरस्कार भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार हैl
padma shree
padma shree

नागरिक पुरस्कारों के बारे में जानना एक सामान्य जागरूकता के नाते और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने के नाते दोनों ही दृश्यों से जरूरी होता हैl आज इस आर्टिकल में हमने विभिन्न नागरिक पुरस्कार जैसे भारत रत्न (about bharat ratna in hindi), पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (padma bhushan), पद्म श्री आदि के बारे में जाना|

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से निम्नलिखित प्रकार के सवाल बनते हैं जैसे-

    • निम्नलिखित में से कौन से पुरस्कार नागरिक पुरस्कार की श्रेणी में आते हैं?
    • निम्नलिखित में से कौन भारत के नागरिक पुरस्कार हैं या नहीं है?
    • पद्म पुरस्कार कितने श्रेणियों में दिए जाते हैं?
    • पद्म पुरस्कार को सही श्रेणी क्रम में व्यवस्थित करें?
    • भारत रत्न पुरस्कार कब से दिया जा रहा है?
    • पहली बार यह पुरस्कार किसे दिए गए थे? 

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विविध General Studies के Important Topics के notes के लिए क्लिक करें।
  2. General Studies के Important Topics पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!