मित्रों के साथ अभी शेयर करें

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Rashtriya khel puraskar) : Arjun puraskar, Rajiv gandhi khel ratna puraskar etc

Bharat ke Rashtriya Khel Puraskar notes in Hindi

भारत में निम्नलिखित खेल पुरस्कारों को राष्ट्रीय खेल (Rashtriya Khel Puraskar) पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है-

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) या राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (rajiv gandhi khel ratna puraskar)
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya puraskar/Dronacharya award in hindi)
  • अर्जुन पुरस्कार (Arjun Puraskar/Arjuna award in hindi)
  • ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand award in hindi)
  • तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार (Tenzing Norgay National Adventure award in hindi)
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (Maulana Abul kalam Azad Trophy in hindi)

पुरस्कारों की इस कड़ी में इससे पूर्व हम लोगों ने भारत के प्रमुख प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बारे में जाना है| जिसमें हम लोग

की चर्चा कर चुके हैं|चलिए आज के ब्लॉग को आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Rashtriya Khel Puraskar) की चर्चा करते हैं|

परिचय-

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Rashtriya Khel Puraskar) प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा घोषित किया जाता है|
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports award in Hindi) सामान्यतया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में एक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाता है|

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (Rashtriya khel Puraskar) में-

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) या राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (rajiv gandhi khel ratna puraskar)
  • अर्जुन पुरस्कार (Arjun Puraskar/Arjuna Award in hindi)
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Puraskar)
  • ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Puraskar/Dhyanchand Award in hindi)

प्रमुख है|

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Rashtriya Khel puraskar) से खिलाड़ियों का सम्मान प्रतिष्ठा और गौरव होता है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है और खेलों में असाधारण रूप से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है|
तो आइए आगे हम लोग क्रमशः भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में जानते हैं-

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) या राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (rajiv gandhi khel ratna puraskar)-

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पुरस्कार का नाम वर्तमान में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है।

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) या राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (rajiv gandhi khel ratna puraskar) भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Rashtriya Khel Puraskar) है|
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1991 में की गई थी|
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi khel ratna puraskar) खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा खिलाड़ियों को उनके 4 वर्षों की अवधि में असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है|
  • इस पुरस्कार का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर किया गया है|
  • सर्वप्रथम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Puraskar) विश्वनाथन आनंद को दिया गया था|

भारत सरकार ने 2021 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार “राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार” का नाम परिवर्तित करके “मेजर ध्यानचंद” के नाम पर कर दिया है| अब भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार” है|

अर्जुन पुरस्कार (Arjun Puraskar/Arjuna Award in hindi)-

अर्जुन पुरस्कार (Arjun Puraskar/Arjun Award in hindi) खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Rashtriya Khel Puraskar) है|

  • इसकी शुरुआत 1961 में की गई थी|
  • अर्जुन पुरस्कार किसे दिया जाता है? (Arjun Puraskar kise diya jata hai): खिलाड़ी द्वारा लगातार 4 वर्षों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है|

द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Puraskar/Dronacharya Award in hindi)-

द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Puraskar/Dronacharya Award in hindi) खेल के क्षेत्र में खेल प्रशिक्षकों को दिया जाने वाला पुरस्कार है|

  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Puraskar) का उद्देश्य खेल प्रशिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है।
  • सर्वप्रथम द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Puraskar/Dronacharya Award in hindi) 1985 में दिया गया था|

ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Puraskar)-

ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Puraskar/Dhyanchand Award in hindi) हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्थापित किया गया पुरस्कार है|

  • ध्यानचंद पुरस्कार खेल के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला एक सर्वोच्च पुरस्कार है|

  • ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Puraskar) की शुरुआत 2002 से की गई थी|

  • ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Puraskar/Dhyanchand Award in hindi) वर्तमान खेल कैरियर और सेवानिवृत्ति दोनों में योगदान के आधार पर चुना जाता है|

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार (Tenzing Norgay National Adventure Award in hindi)-

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार (Tenzing Norgay National Adventure Award) राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार है|

  • 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ एवरेस्ट फतह करने वाले दो व्यक्तियों में एक तेनजिंग नोर्गे थे|
    इन्हीं के नाम पर यह पुरस्कार रखा गया है|

  • तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार 3 वर्षों में भूमि, समुद्र और वायु में साहसिक उपलब्धियों के लिए लिया जाता है|

  • पहली बार यह पुरस्कार 1994 में दिया गया था|

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (Maulana Abul Kalam Azad Trophy in hindi)-

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (Maulana Abul Kalam Azad Trophy in hindi) अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतिस्पर्धा के लिए दिया जाता है|

  • अबुल कलाम ट्रॉफी ऑल इंडिया विश्वविद्यालय खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को दिया जाता है|

  • अबुल कलाम ट्रॉफी (Maulan ABul Kalam Azad Trophy) पहली बार 1957-58 दिया गया था|

Conclusion-

ऊपर हम लोगों ने भारत के प्रमुख राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (Rashtriya Khel Puraskar) पर चर्चा की|

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (Rashtriya khel Puraskar) में –

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Puraskar )
  • अर्जुन पुरस्कार (Arjun Puraskar/Arjuna Award in hindi)
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Puraskar)
  • ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Puraskar/Dhyanchand Award in hindi)

प्रमुख है| इस आर्टिकल में हमने इन्ही पर विस्तृत चर्चा की|

पुरस्कारों से आमतौर पर दो प्रकार के सवाल आते हैं एक स्टेटिक और दूसरा करेंट| जैसे आपसे पूछा जा सकता है कि-

  • निम्नलिखित में से भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? यह पुरस्कार पर स्टेटिक क्वेश्चन कहा जाएगा
  • यदि आप से पूछा जाए कि वर्ष 2021 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? तब यह पुरस्कारों में करेंट का क्वेश्चन कहा जाएगा|

आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पुरस्कार वाले प्रश्नों की कंप्लीट तैयारी के लिए भारत और विश्व के प्रमुख प्रतिष्ठित पुरस्कारों को दोनों दृष्टिकोण (स्टेटिक और करेंट) से तैयार रखना चाहिए| मित्रों आज के ब्लॉग में बस इतना ही आगे फिर किसी नए खास टॉपिक के साथ हम लोग मिलेंगे| तब तक के लिए धन्यवाद|

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विविध General Studies के Important Topics के notes के लिए क्लिक करें।
  2. General Studies के Important Topics पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
error: Content is protected !!