मित्रों के साथ अभी शेयर करें

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार (Bharat ke Rashtriya Puraskar): National Awards of India in Hindi

Bharat ke Rashtriya Puraskar Notes in Hindi

भारत के प्रमुख प्रतिष्ठित पुरस्कार (Rashtriya Puraskar/National awards of India in Hindi) के अंतर्गत हम लोग फिल्म क्षेत्र, साहित्य क्षेत्र, विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र के भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों की चर्चा करेंगे| हम यहां अपने ब्लॉग को केवल उन पुरस्कारों तक सीमित रखेंगे जो सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं|

पुरस्कारों की इस कड़ी में इससे पूर्व हम लोगों ने भारत के प्रमुख प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बारे में जाना है| जिसमें हम लोग

की चर्चा कर चुके हैं|चलिए आज के ब्लॉग को आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कारों (rashtriya puraskar) की चर्चा करते हैं|

दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb falke Puraskar): Rashtriya Puraskar Films-

दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (Rashtriya Puraskar Films) है|

  • यह राष्ट्रीय पुरस्कार (Rashtriya Puraskar) किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है|
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Falke Puraskar) 1969 से स्थापित किया गया था|
  • इस पुरस्कार का नामकरण भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के के नाम पर किया गया है|
  • पहली बार यह सम्मान देविका रानी को दिया गया था|

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Bhartiya Gyanpeeth Puraskar)-

ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार (sarvochh rashtriya puraskar) है|

  • यह पुरस्कार 1961 में स्थापित किया गया था|
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास की ओर से दिया जाता है|

सरस्वती सम्मान (Saraswati Samman)-

सरस्वती सम्मान के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य का राष्ट्रीय पुरस्कार (Rashtriya Puraskar/National Awards of India in hindi) है|

  • यह सम्मान प्रतिवर्ष भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्य कृति को दिया जाता है (Saraswati samman is given annually for outstanding contribution to literature)|

  • सरस्वती सम्मान की शुरुआत 1991 में की गई थी|

व्यास सम्मान (Vyas Samman in hindi)-

व्यास सम्मान की स्थापना के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी|

  • इस सम्मान को 1991 से प्रदान किया जा रहा है|

  • व्यास सम्मान (Vyas Samman) भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है|

  • व्यास सम्मान 10 वर्ष की अवधि के दौरान हिंदी भाषा के साहित्य कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है|

वाचस्पति पुरस्कार (Vachaspati Puraskar)-

वाचस्पति पुरस्कार भी के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है|

  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1992 में की गई थी|

  • वाचस्पति पुरस्कार संस्कृत के किसी लेखक के बेहतर योगदान के लिए दिया जाता है|

धनवंतरी पुरस्कार (Dhanvantari Puraskar)-

धनवंतरी पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार (Rashtriya Puraskar) है (Dhanvantari Puraskar kis kshetra me diya jata hai?)|

  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1971 से की गई थी|

  • इस पुरस्कार (dhanvantari Puraskar) का नाम प्राचीन भारत के प्रसिद्ध वैद्य धनवंतरी के नाम पर किया गया है|

भटनागर पुरस्कार (Bhatnagar Puraskar)-

भटनागर पुरस्कार सर शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान में दिया जाता है (Shanti Swarup Bhatnagar Puraskar)|

  • यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार (Rashtriya Puraskar/National Awards of India in hindi) है|

  • इसकी शुरुआत 1957 से की गई थी|

  • भटनागर पुरस्कार (Bhatnagar Puraskar) का उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना है|

भटनागर पुरस्कार निम्नलिखित 7 क्षेत्रों में उत्कृष्ट शोध के लिए 45 वर्ष से कम आयु के भारतीय वैज्ञानिकों को दिया जाता है|

  1. जीव विज्ञान
  2. रसायन विज्ञान
  3. पर्यावरण विज्ञान
  4. इंजीनियरिंग
  5. गणित
  6. चिकित्सा  
  7. भौतिकी

इस ब्लॉग में हमने भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कारों (Rashtriya Puraskar/National Awards of India in hindi) के बारे में जाना| मित्रों आज के ब्लॉग में बस इतना ही आगे फिर किसी नए खास टॉपिक के साथ हम लोग मिलेंगे| तब तक के लिए धन्यवाद|

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विविध General Studies के Important Topics के notes के लिए क्लिक करें।
  2. General Studies के Important Topics पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!