मित्रों के साथ अभी शेयर करें

UP Lekhpal Syllabus in Hindi (उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 सिलेबस)

UP Lekhpal Syllabus in Hindi (उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 सिलेबस) ब्लॉग में हम लोग उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के सिलेबस के बारे में जानेंगेl इस ब्लॉग में हम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा बताये गए आधिकारिक सिलेबस पर चर्चा करेंगेl 

UP Lekhpal Syllabus in Hindi (उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती सिलेबस)-

UP Lekhpal Syllabus in Hindi (उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती सिलेबस) की बात करें तो इस परीक्षा का पूरा सिलेबस 4 भाग में है-

  1. सामान्य हिंदी
  2. गणित
  3. सामान्य अध्ययन
  4. ग्रामीण परिवेश

इससे पहले की हम UP Lekhpal Syllabus को और detail में जानें, उसके पहले हम परीक्षा (UP Lekhpal exam pattern) के पैटर्न को देख लेते हैं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा का पैटर्न (UP Lekhpal exam pattern in Hindi)-

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में हिंदी, गणित, सामान्य अध्ययन और ग्रामीण परिवेश से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगेl परीक्षा में प्रत्येक वर्ग से 25- 25 प्रश्न पूछे जाएंगे अर्थात-

  1. हिंदी- 25 प्रश्न
  2. गणित- 25 प्रश्न
  3. सामान्य अध्ययन- 25 प्रश्न
  4. ग्रामीण परिवेश- 25 प्रश्न

UP Lekhpal Syllabus in Hindi (उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती सिलेबस)-

आइए हम लोग उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के सिलेबस (UP Lekhpal Syllabus) को विषयानुसार देखते हैं, जिससे परीक्षा की सटीक तैयारी हो सके और ज्यादा महत्वपूर्ण टॉपिक को हम लोग नियत कर सकेंl 

सामान्य हिंदी-

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के official सिलेबस में सामान्य हिंदी विषय के निम्नलिखित टॉपिक हैं।

  • समास
  • पर्यायवाची
  • विलोम
  • तत्सम एवं तद्भव
  • संधि
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  • लोकोक्तियां एवं मुहावरे
  • वाक्य संशोधन
  • लिंग
  • वचन
  • कारक
  • काल
  • वर्तनी त्रुटि से संबंधित प्रश्न
  • अनेकार्थी शब्द
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में ऊपर दिए गए सामान्य हिंदी के टॉपिक से कुल 25 प्रश्न आएंगेl यदि देखा जाए जाए तो हिंदी का कुछ सैद्धांतिक पक्ष है जैसे- समास, लिंग, वचन, कारक, काल, संधि आदि, लेकिन इस सिलेबस में एक बहुत बड़ा हिस्सा जैसे पर्यायवाची, विलोम, तद्भव – तत्सम, वाक्यांश के लिए एक शब्द, लोकोक्तियां मुहावरे, अनेकार्थी शब्द प्रैक्टिस पर आधारित है| अर्थात जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना यह हिस्सा इंप्रूव होता हैl

लेखपाल भर्ती परीक्षा में हिंदी वाले सेक्शन में सामान्यतः सभी छात्र प्रश्नों को ठीक-ठाक हल कर लेते हैं, लेकिन सिलेक्शन पक्का करने के लिए आवश्यक है कि आप औसत से बेहतर प्रदर्शन करें जो प्रैक्टिस से ही संभव है| अर्थात इस सेक्शन में किसी भी कीमत पर कम से कम 20 प्रश्न सही करना आवश्यक है।  

हिंदी की बेहतर तैयारी और उच्च स्तरीय प्रश्नों के अभ्यास के लिए आप हमारे YouTube चैनल “STUDENT CLASSES PRAYAGRAJ” की कंप्लीट हिंदी प्लेलिस्ट में विजिट कर सकते हैं|

गणित-

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में गणित से कुल 25 प्रश्न आएंगे जिसमें-

  • अंक गणित
  • सांख्यिकी
  • बीज गणित
  • रेखा गणित से सवाल होंगेl
अंकगणित-
  • संख्या पद्धति
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • लघुत्तम समापवर्तक, महत्तम समापवर्तक

अंक गणित के केवल इन चैप्टर को सिलेबस में शामिल किया गया है, तो आपको अंकगणित के केवल इन चैप्टर की बेहतर तैयारी रखनी है अर्थात इस चैप्टर का एक भी प्रश्न आपको गलत नहीं करना हैl

सांख्यिकी-
  • आंकड़ों का वर्गीकरण
  • बारंबारता
  • बारंबारता बंटन
  • सारणीयन
  • संचई बारंबारता
  • आंकड़ों का निरूपण
  • दंड चार्ट
  • पाई चार्ट
  • आयात चित्र
  • बारंबारता
  • बहुभुज
  • केंद्रीय मांप
  • समांतर माध्य
  • माध्यिका और बहुलक

आपको सांख्यिकी के ऊपर बताए गए टॉपिक को अच्छे से पढ़ कर इनके प्रश्नों का बेहतर अभ्यास रखना हैl

बीजगणित-
  • युगपत समीकरण
  • द्विघात समीकरण
  • गुणनखंड
  • क्षेत्रफल प्रमेय

बीजगणित के इन चार टॉपिक को सिलेबस में शामिल किया गया है| इन टॉपिक को आपको अलग से तैयार रखना हैl

रेखा गणित-
  • त्रिभुज संबंधी
  • पाइथागोरस प्रमेय
  • त्रिभुज
  • आयत
  • वर्ग
  • समलंब
  • समांतर चतुर्भुज
  • समचतुर्भुज का परिमाप तथा क्षेत्रफल
  • वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल

इस परीक्षा में गणित वाले वर्ग में यह सबसे प्रमुख पक्ष यह है कि आगे लेखपाल के पद के दायित्वों के निर्वहन में भी इसका बहुत व्यावहारिक प्रयोग होता है इसलिए रेखा गणित के ऊपर बताए गए टॉपिक की भी अच्छी तैयारी रखनी चाहिएl

सामान्य ज्ञान-

  • सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व की सम सामायिक घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • भारत की अर्थव्यवस्था
  • विश्व भूगोल
  • जनसंख्या
  • कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान पर आधारित प्रश्न होगेl

सामान्य ज्ञान के इस हिस्से में सामान्य विज्ञान के जन-जीवन पर आधारित प्रश्न होंगेl

भारत के इतिहास के अंतर्गत भारत की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों से जुड़े प्रश्न होंगेl भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति, विशेषता, राष्ट्रवाद का उदय, स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में प्रमुख आंदोलन पर आधारित प्रश्न होंगेl

भारत की अर्थव्यवस्था के अंतर्गत नियोजन से संबंधित प्रश्न होंगेl विश्व भूगोल में सौरमंडल वाला हिस्सा सबसे प्रमुख होगाl

भारत के भूगोल में भारत के भौतिक, पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकी पक्षों पर जुड़े प्रश्न होंगेl

सामान्य ज्ञान वाले हिस्से में उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष में भी विशेष जानकारी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगेl

ग्राम समाज और विकास-

लेखपाल भर्ती परीक्षा में ग्राम समाज और विकास से 25 प्रश्न पूछे जाएंगेl इसके अंतर्गत-

  • केंद्र और राज्य सरकार के ग्राम विकास से संबंधित योजनाएं
  • त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था
  • भारत के संदर्भ में ग्राम विकास कार्यक्रम
  • ग्राम विकास योजनाएं और उनका प्रबंधन
  • ग्राम विकास शोध प्रणालियां
  • ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं
  • ग्रामीण सामाजिक विकास
  • ग्राम विकास और भूमि सुधार

ग्राम विकास के 25 प्रश्नों की तैयारी में पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण विकास योजनाएं, उत्तर प्रदेश में जमीदारी उन्मूलन, चकबंदी योजना, किसान बही योजना और राजस्व प्रणाली पर विशेष फोकस करना चाहिएl

ऑब्जेक्टिव टाइप एग्जाम में बेहतर करने का एकमात्र मूल मंत्र है-

  • लगातार प्रश्नों का अभ्यास और पेपर के दौरान धैर्य

इस आलेख में हमने UP Lekhpal Syllabus in Hindi (उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती सिलेबस) के आधिकारिक सिलेबस को अच्छे तरीके से समझा, उस पर डिटेल में चर्चा की और सेक्शन वाइज महत्वपूर्ण टॉपिक को भी जानाl आज के इस ब्लॉग में बस इतना ही l

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आपको “बेस्ट ऑफ लक”

किसी महत्वपूर्ण टॉपिक के साथ हम फिर हाजिर होंगे, तब तक के लिए- धन्यवाद|

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विषय विशेष तथा Specific Government Jobs के Guidance लिए विजिट करें|
  2. Monthly current affairs की हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. विषयानुसार YouTube Video Classes पर आधारित Free MCQ Quiz के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
error: Content is protected !!