मित्रों के साथ अभी शेयर करें

UP SI Syllabus in Hindi, Exam Pattern और स्ट्रेटेजी

UPSI Syllabus, Exam Pattern in Hindi

आज के इस ब्लॉग में यूपी दरोगा- UP SI Syllabus in Hindi तथा तैयारी की complete स्ट्रेटजी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि यूपी दरोगा के एग्जाम को क्रैक करने के लिए किस योजना पर काम किया जाए| इसके अतिरिक्त हम जानेंगे कि-

  •  UP Police SI यूपीएसआई का सिलेबस क्या है?
  • यूपी दरोगा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है कि नहीं है|
  • यूपी दरोगा परीक्षा के पेपर के अलग-अलग भाग में क्वालीफाइंग मार्क्स क्या है?
  • पेपर के अलग-अलग हिस्से की तैयारी के लिए हमारी क्या योजना होनी चाहिए?

यूपीएसआई परीक्षा (UPSI) के Previous Year Papers (UPSI Previous Year Paper in Hindi Pdf) के लिए- क्लिक करें

UP Police SI Syllabus in Hindi, चयन प्रक्रिया-

यूपी दरोगा की चयन प्रक्रिया में-
  1. सर्वप्रथम ऑनलाइन एक लिखित परीक्षा होगी|
  2. लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी|
  3. फिर अभ्यर्थी का दस्तावेज सत्यापन होगा|

उपरोक्त 3 प्रक्रियाओं के बाद लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी का अंतिम रूप से यूपी दरोगा में चयन होगा|

यूपीएसआई की लिखित परीक्षा-

यूपी दरोगा की चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थी को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा देनी होगी|

  • यह लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी |
  • लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे|
  • प्रत्येक प्रश्न के 2.5 अंक होंगे|
  • अभ्यर्थियों को 160 प्रश्न 2 घंटे में हल करना होगा और इस यूपी दरोगा की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी|
  • यूपी दरोगा की पेपर में 40-40 प्रश्नों के चार भाग (हिंदी, सामान्य अध्ययन, गणित, रिजनिंग) होंगे|

यूपी दरोगा परीक्षा का पैटर्न (UP SI Exam Pattern in hindi)-

यूपी दरोगा परीक्षा का पैटर्न निम्न है-

  1. हिंदी- 40 प्रश्न
  2. मूल विधि/संविधान- 24 प्रश्न
    सामान्य ज्ञान- 16 प्रश्न (अर्थात सामान्य अध्ययन वाले हिस्से से कुल 40 प्रश्न)
  3. न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी- 40 प्रश्न
  4. मेंटल एप्टिट्यूड रीजनिंग टेस्ट- 40 प्रश्न

यूपी दरोगा परीक्षा में क्वालीफाइंग मार्क क्या है?-

पेपर के प्रत्येक हिस्से में अर्थात अभ्यर्थी को हिंदी, सामान्य अध्ययन, गणित और रिजनिंग सभी में  35% पाना अनिवार्य होगा, अर्थात पेपर के प्रत्येक हिस्से में कम से कम 14 प्रश्न सही होना अनिवार्य है| साथ ही अभ्यर्थियों को 400 में कम से कम 200 नंबर प्राप्त करना आवश्यक है|

यूपी दरोगा परीक्षा का सिलेबस (UP SI Syllabus in Hindi)-

एसआई का सिलेबस क्या होता है?
  • UP Police Sub Inspector परीक्षा का syllabus (UP Police Syllabus in Hindi) जानने लिए हम लोग विषयानुसार आगे बढ़ेंगे।

सामान्य अध्ययन-

सामान्य अध्ययन वाले भाग में 40 प्रश्नों में से 24 प्रश्न मूल विधि और संविधान से पूछे जाएंगे तथा शेष 16 प्रश्न पूरे GS से पूछे जाएंगे| पीछे की यूपी दरोगा की परीक्षा के प्रश्न पत्र को देखा जाए तो उसमें लगभग 15 प्रश्न भारत के संविधान से पूछे गए हैं तथा 8 से 10 प्रश्न मूल विधि सामान्य अभिरुचि से पूछे गए हैं| लगभग ऐसा ही ट्रेंड इस बार भी रहने की संभावना है अर्थात मूल विधि/संविधान में सबसे ज्यादा प्रश्न भारत के संविधान से पूछे जाएंगे|

संविधान (UPSI Samvidhan Syllabus in Hindi)-

आइए हम लोग यूपी दरोगा परीक्षा के सिलेबस (UPSI Syllabus in Hindi) में जीएस के 40 प्रश्नों में सबसे महत्वपूर्ण subject भारत के संविधान के महत्वपूर्ण टॉपिक को जानते हैं-

  • संविधान सभा का गठन
  • संविधान का निर्माण
  • विधायिका-कार्यपालिका-न्यायपालिका
  • गणतंत्र, संघात्मक व्यवस्था
  • संसदीय शासन व्यवस्था
  • प्रस्तावना
  • नए राज्यों का निर्माण
  • नागरिकता
  • मौलिक अधिकार
  • राज्य के नीति निदेशक तत्व
  • राष्ट्रपति
  • संसद
  • मंत्रिमंडल
  • सर्वोच्च न्यायालय
  • केंद्र-राज्य संबंध
  • वित्त आयोग
  • अखिल भारतीय सेवा
  • लोक सेवा आयोग
  • आपात उपबंध
  • संशोधन
मानसिक अभिरुचि-

मानसिक अभिरुचि का सिलेबस निम्नवार है-

  • जनहित
  • कानून और शांति व्यवस्था
  • सांप्रदायिक संप्रदाय
  • अपराध नियंत्रण
  • विधि का शासन
  • अनुकूलन की क्षमता
  • पुलिस प्रणाली
  • समकालीन पुलिस मुद्दे
  • कानून व्यवस्था
  • व्यवसाय के प्रति रुचि
  • मानसिक दृढ़ता
  • अल्पसंख्यकों एवं अल्पाधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता
  • लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति दृष्टिकोण
मूल विधि (UPSI Mool Vidhi Syllabus in Hindi)-

मूल विधि के 8 से 10 प्रश्नों में 2 प्रश्न सामान्य अभिरुचि से होते हैं जिसका उत्तर आप अपनी सामान्य समझ से ही दे सकते हैं, अर्थात उसके लिए कोई स्पेशल तैयारी की आवश्यकता नहीं है|

  • एक प्रश्न ट्रैफिक साइन से अवश्य पूँछा जाता है| यदि आप 40 से 50 ट्रैफिक साइन को समझ लें तो यह एक सवाल पक्का कर सकते हैं|
  • मूल विधि के कुछ टॉपिक अगर आप संविधान की एक बेहतर तैयारी कर रहे हैं तो वहीं से cover हो जाते हैं| 

अगर आप मूल विधि में नीचे बताए गए टॉपिक की सामान्य तैयारी रखते हैं (UP SI Syllabus in Hindi) तो आप मूल विधि में भी लगभग प्रश्नों को cover कर लेंगे-

  • भारतीय दंड संहिता
  • दंड प्रक्रिया संहिता के पुलिस अन्वेषण से संबंधित भाग
  • पुलिस व्यवस्था
  • भारतीय न्याय व्यवस्था
  • जनहित याचिका
  • पर्यावरण संरक्षण, महिला संरक्षण, बाल संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों पर सामान्य समझ
  • आयकर अधिनियम
  • भ्रष्टाचार अधिनियम
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम

मेरा स्वयं का 11 वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं में पढ़ाने के अनुभव और पिछली दरोगा भर्ती में इसी योजना से हमारी Offline क्लास से दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की सफलता के आधार पर मैं दावे से कह रहा हूं की अभ्यर्थियों को मूल विधि की तैयारी में सबसे कम ध्यान देना चाहिए और भारत के संविधान वाले हिस्से की आपकी ऐसी तैयारी होनी चाहिए कि आप 100% प्रश्नों को हल करने की पोजीशन में हो|

मूल विधि की स्ट्रैटेजिक, टू द प्वाइंट तथा कम से कम समय में (10 घंटे) तैयारी के लिए आप हमारे YouTube चैनल “STUDENT CLASSES PRAYAGRAJ” के मूल विधि कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं|

जीएस में भारत का संविधान ऐसा हिस्सा है जहां 100% परफॉर्म किया जा सकता है| जीएस की तैयारी में 40 प्रश्नों में जहां आपको लगभग 15 प्रश्न एक ही विषय से मिल रहे हो तो उसकी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए|

अब बात करते हैं उन 16 प्रश्नों की जो सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे|

अगर देखा जाए तो यह 16 प्रश्न-

  • इतिहास
  • भूगोल
  • पर्यावरण
  • कंप्यूटर
  • अर्थव्यवस्था
  • सामान्य विज्ञान
  • उत्तर प्रदेश विशेष 
  • करेंट अफेयर्स

से पूछे जाएंगे|

इतिहास-

सामान्यतः देखा जाए तो इतिहास का एक बहुत बड़ा सिलेबस है (UP SI Syllabus in Hindi) लेकिन यूपीएसआई में जो प्रीवियस ईयर के पेपर के आधार पर देखा गया है वहां भारत के स्वतंत्रता संघर्ष से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं तो इतिहास की तैयारी में हमें सबसे ज्यादा भारत के स्वतंत्रता संघर्ष वाले हिस्से पर ध्यान देना होता है|

भूगोल (UPSI Geography Syllabus in hindi)-

जीएस में भूगोल की बात की जाए तो भूगोल में प्रश्न सामान्यतः जहां से पूछे जाते हैं वह है-

  • खगोलिकी (सौरमंडल)
  • विश्व का भूगोल (विश्व का भौतिक भूगोल)
  • भारत का भूगोल (भौतिक भूगोल, आर्थिक भूगोल)
  • भारतीय कृषि
  • प्राकृतिक संसाधन
  • जनसंख्या पर्यावरण एवं नगरीकरण
कंप्यूटर-

कंप्यूटर में सामान्य बेसिक, कमांड से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं| इसके निम्न जानकारी भी आवश्यक है-

  • कंप्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी
  • सूचना और प्रौद्योगिकी का मौलिक ज्ञान
  • सोशल मीडिया कम्युनिकेशन
अर्थव्यवस्था-

अर्थव्यवस्था में-

  • भारत में नियोजन का इतिहास
  • बैंकिंग व्यवस्था
  • मौद्रिक नीति
  • राजकोषीय नीति
  • बजट का आधारभूत ज्ञान 
  • करेंट मौद्रिक नीति 
  • बजट
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • व्यापार एवं वाणिज्य

की तैयारी करके एग्जाम में जाना चाहिए

भौतिकी-

भौतिकी में-

  • मूल राशि
  • गति
  • बल
  • पृष्ठ तनाव
  • ताप
  • प्रकाश
  • दर्पण
  • ध्वनि तरंगों

से जुड़े सामान्य प्रश्न पूछे जाते हैं|

जीव विज्ञान-

जीव विज्ञान में अगर देखा जाए तो-

  • कोशिका की संरचना
  • जीवाणु
  • विषाणु
  • शेवाल
  • लाइकेन
  • जंतुओं का वर्गीकरण
  • पोषण
  • अनुवांशिकी रोग और उनके कारक
  • स्वास्थ्य और स्वास्थ्य विज्ञान

से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं|

उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश में अगर देखा जाए तो-

  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशेष जानकारी
  • उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासन व्यवस्था

से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं|

  • इन 16 प्रश्नों में सबसे ज्यादा प्रश्न किसी एक हिस्से से अगर cover होते हैं तो वह करेंट अफेयर्स, जैसे- “भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध” करेंट अफेयर्स का एक बहुत ही महतवपूर्ण भाग है। 
  • फिर दूसरा हिस्सा है जहां से सबसे ज्यादा प्रश्न आने की संभावना होती है वह भारत का स्वतंत्रता संघर्ष|
  • अभ्यर्थियों को इन 16 प्रश्नों की तैयारी में करेंट अफेयर्स की स्ट्रैटेजिक तैयारी करनी चाहिए बाकी के लिए प्रश्नों का रेगुलर अभ्यास करते रहना चाहिए|
  • करेंट अफेयर्स की स्ट्रेटेजिक तयारी के लिए~ यहाँ क्लिक करें

रिजनिंग (UPSI Reasoning Syllabus in Hindi)-

यूपी दरोगा परीक्षा के प्रश्न पत्र में रिजनिंग में 40 प्रश्न निम्नलिखित चैप्टर से पूछे जाएंगे-

  • वर्णमाला
  • कोड-डीकोड
  • वर्गीकरण
  • श्रृंखला
  • सादृश्यता
  • रैंकिंग
  • पासा
  • दिशा और दूरी
  • रक्त संबंध
  • कैलेंडर
  • घड़ी
  • घन-घनाभ
  • गणितीय तर्कशक्ति
  • आकृतियों की गिनती
  • कथन-निष्कर्ष
  • कथन-कारण
  • वेन-आरेख
  • इनपुट-आउटपुट

यूपी दरोगा परीक्षा के लिए आपको कथन-निष्कर्ष, कथन-कारण और मशीन इनपुट पर अभ्यास करना चाहिए| कथन-कारण और कथन-निष्कर्ष पर आधारित प्रश्नों को हल करने में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस हिस्से में गलती होने की संभावना ज्यादा होती है|

मैथमेटिक्स-

यूपी दरोगा परीक्षा के पेपर में मैथ वाले सेक्शन में मुख्य हिस्सा अंकगणित का है, जिसमें लगभग 30 से 35 प्रश्न निम्नलिखित चैप्टर से पूछे जाते हैं-

  • संख्या पद्धति
  • LCM-HCM
  • अनुपात-समानुपात
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि-बट्टा
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • काम-समय, चाल-समय
  • वर्ग-वर्गमूल
  • घन-घनमूल
  • घातांक-करणी
  • सारणी-ग्राफ
  • प्रायिकता

बाकि के बचे हुए लगभग 5 प्रश्न मेंसुरेशन से पूछे जाते हैं|

ऐसे स्टूडेंट्स जो मैथ में अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं उन्हें केवल अंकगणित के ऊपर के कुछ खास चैप्टर पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए और उन्हीं चैप्टर के प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करना चाहिए इससे वे  मैथ वाले हिस्से में न सिर्फ क्वालीफाई करेंगे बल्कि बेहतर मार्क्स भी प्राप्त कर सकते हैं|

हिंदी (UP SI Syllabus in Hindi)-

यूपी दरोगा परीक्षा में हिंदी के 40 प्रश्न निम्नलिखित भाग से पूछे जाते हैं-

  • वर्णमाला
  • तद्भव-तत्सम
  • देशज-विदेशी-संकर शब्द
  • रूढ़-यौगिक-योगरूढ़
  • उपसर्ग
  • प्रत्यय
  • संधि
  • समास
  • रस
  • छंद
  • अलंकार
  • विलोम
  • पर्यायवाची
  • एकार्थी शब्द 
  • लोकोक्तियां और मुहावरे
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • क्रिया
  • विशेषण
  • क्रिया-विशेषण
  • संबंधबोधक
  • समुच्चयबोधक
  • विस्मयादिबोधक
  • काल
  • कारक
  • लिंग
  • वचन
  • विराम चिन्ह
  • शब्द और वाक्य की त्रुटियां
  • रिक्त स्थान की पूर्ति
  • अपठित गद्यांश
  • रचनाएं और उनके लेखक

पूरी हिंदी में एक सैद्धांतिक पक्ष है जैसे- रस, छंद, अलंकार, संधि, समास, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण| यदि आप इस सैद्धांतिक पक्ष की अच्छे से तैयारी और प्रैक्टिस करें तो इस हिस्से में गलती होने की गुंजाइश बहुत कम होती है|

हिंदी में एक हिस्सा होता है जैसे- लोकोक्ति, मुहावरा, विलोम, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द जो प्रैक्टिस करने से तैयार होते हैं और इस हिस्से में अगर अच्छी प्रैक्टिस कर ली जाए तो बहुत आसानी से इसे तैयार किया जा सकता है|

हिंदी वाले प्रश्नों में लगभग सभी एवरेज परफॉर्मेंस करते हैं और थोड़ी सी मेहनत से 35 से ज्यादा प्रश्नों को किया जा सकता है|

Final स्ट्रेटजी-

ओवरऑल पूरे पेपर की बात की जाए तो आप की तैयारी का स्तर इतना होना चाहिए कि 110 से 120 प्रश्नों के बीच आप कॉन्फिडेंस के साथ आसानी से पहुंच सकें|

  • इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए सारे प्रश्नों को attempt करना है|
  • एग्जाम हॉल में पेपर हल करने के दौरान आपको लंबे उलझाने वाले प्रश्नों में नहीं फसना है और ऐसे प्रश्नों का उत्तर अंत में देना है|
  • पेपर में आप जिसमें मजबूत है वहां कोई कमी नहीं करेंगे और जो हिस्सा कमजोर है वहां अपने को एवरेज करेंगे|
    जिससे क्वालीफाइंग मार्क्स से ऊपर रहे|
  • यूपी दरोगा में सिलेक्शन के लिए आपको हिंदी, मैथ, रिजनिंग और जीएस में एवरेज परफॉर्मेंस करना ही होगा|
  • केवल मूल विधि की तैयारी से आप दरोगा परीक्षा नहीं पास कर सकते हैं लेकिन हिंदी, मैथ, रिजनिंग और जीएस (विशेष तौर पर संविधान की बेहतरीन तैयारी और मूल विधि की स्ट्रेटेजिक तैयारी) की एवरेज तैयारी से आप दरोगा हो सकते हैं|

ऑब्जेक्टिव टाइप एग्जाम में बेहतर करने का एकमात्र मूल मंत्र है-

  • लगातार प्रश्नों का अभ्यास और पेपर के दौरान धैर्य

इस आलेख में हमने UP SI Syllabus in Hindi को अच्छे तरीके से समझा और UP SI की तैयारी बेहतर तरीके से कैसे करे इस बात को जाना (UP SI Exam pattern in Hindi)| इस आलेख को पढ़ने के बाद इस बात को आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे की एस आई कैसे बने?

आप यूपी दरोगा परीक्षा की स्ट्रैटेजिक तैयारी करें|

  • आपके लिए “बेस्ट ऑफ लक”

किसी महत्वपूर्ण टॉपिक के साथ हम फिर हाजिर होंगे, तब तक के लिए- धन्यवाद|

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विषय विशेष तथा Specific Government Jobs के Guidance लिए विजिट करें|
  2. Monthly current affairs की हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!