मित्रों के साथ अभी शेयर करें

UPSSSC PET Kya hai Exam Syllabus Pattern एवं कंप्लीट तैयारी की योजना

UPSSSC PET Kya hai Exam Syllabus Pattern

UPSSSC PET Kya hai, Exam Syllabus, Pattern और इस Exam में अच्छे मार्क्स लाने की Complete Strategy इस आर्टिकल में हम discuss करने वाले हैं| UPSSSC PET का Full Form है Preliminary Eligibility Test| PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड) लखनऊ द्वारा, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C (समूह “ग”) कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा हैl

वर्ष 2021 में पहली बार UPSSSC ने अपने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए PET Exam प्रारम्भ करवाया है। राज्य सरकार के अधीन समूह ग के अंतर्गत भरी जाने वाली रिक्तियों में वही अभ्यर्थी योग्य  होंगे (फार्म भर सकेंगे) जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) पास कर चुके होंगे (UPSSSC PET Group C)l

PET परीक्षा योजना-

आइए अब हम लोग जानते हैं PET परीक्षा योजना क्या है (UPSSSC PET Strategy Kya hai)? क्योंकि किसी भी परीक्षा को आसानी से crack करने के लिए जरूरी होता है कि हम उस परीक्षा योजना से पूरी तरह से परिचित रहेंl UPSSSC की ऑफिशल नोटिफिकेशन (UPSSSC PET Notification) के अनुसार-

100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे जिसे 2 घंटे में हल करना होगा|
प्रश्न पत्र में 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगीl
प्रश्न पत्रों के 100 नंबर के 100 सवाल 5 हिस्सों से होंगे|

जिसमें-

  • 50 प्रश्न- सामान्य अध्ययन (General Studies)
  • 25 प्रश्न- सामान्य गणित General Math (5 प्रश्न- अंकगणित और 20 नंबर के प्रश्न ग्राफ की व्याख्या, विश्लेषण और तालिका)
  • 15 प्रश्न- हिंदी (Hindi)
  • 5 प्रश्न- रिजनिंग के (Reasoning) और
  • 5 प्रश्न- सामान्य अंग्रेजी से (General English) होंगेl

यूपी एसएसएससी पीईटी (UPSSSC PET) के Previous Year Papers की PDF डाउनलोड (Download) करने के लिएक्लिक करें

PET परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और स्ट्रेटजी का एक डीटेल वीडियो हमने अपने YouTube चैनल STUDENT CLASSES PRAYAGRAJ में भी डाला है।

PET परीक्षा में कैसे अधिकतम मार्क प्राप्त करें-

अब तक हमने जाना की UPSSSC PET kya hai, अब हम जानेंगे की UPSSSC PET Exam paper pattern क्या है और इस एग्जाम की तैयारी कैसे करे (UPSSSC PET ki taiyari kaise kare)| किसी भी परीक्षा को पास करने और अधिकतम मार्क प्राप्त करने के लिए जरूरी होती है कि हमारे पास सधी हुई सटीक योजना हो| सटीक योजना के लिए जरूरी है कि आपको परीक्षा पैटर्न पूरी तरह से पता हो कि प्रश्न किन-किन हिस्सों से कितने नंबर के कवर होंगेl जिससे आप अपनी मेहनत को सही जगह पर लगा पाए तथा सिलेबस पर समय का सही मैनेजमेंट हो पाए| 

GS (सामान्य अध्ययन)-

UPSSSC PET ki taiyari में General Studies एक महत्वपूर्ण विषय है| PET Exam में सर्वाधिक कुल 50 प्रश्न जीएस (General Studies) के कवर होंगे जिसमें – इतिहास (History), भूगोल (Geography), अर्थव्यवस्था (Economics), संविधान (Indian Constitution), सामान्य विज्ञान (General Science) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश स्पेशल के प्रश्न होंगे और 10 नंबर के 10 प्रश्न समसामयिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम (National International Current affairs) से होंगेl सामान्य अध्ययन का विषयानुसार Syllabus निम्नलिखित है|

भारतीय इतिहास (Indian History)-

भारतीय इतिहास (Indian History) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता
  • वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध धर्म, जैन धर्म
  • मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्द्धन
  • राजपूत काल
  • सल्तनत काल
  • मुगल साम्राज्य
  • मराठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय
  • प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (Indian National Movement)
  • स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, क्रांतिकारी आंदोलन
  • उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी संशोधन 
  • ब्रिटिश इंडिया एक्ट- 1935
  • आजाद हिन्द फौज
  • नेता जी सुभाष चन्द्र बोस
भूगोल (Geography)-

भूगोल (Geography) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
  • नदियां तथा नदियों की घाटी
  • भूजल संसाधन
  • पर्वत,पहाडियां
  • हिमनद मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र
  • वन खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
  • भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल जलवायु 
  • मौसम
  • टाइम जोन
  • जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)-

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
  • योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
  • हरित क्राति, दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा आर्थिक सुधार
  • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार कृषि सुधार ढांचागत सुधार
  • श्रम सुधार
  • आर्थिक सुधार
  • GST
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)-

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • भारतीय संविधान
  • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें
  • राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त
  • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
  • संसदीय प्रणाली 
  • संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश
  • केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
  • न्यायिक ढांचा- सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन .
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें
सामान्य विज्ञान (General Science)-

सामान्य विज्ञान (General Science) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
  • प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
  • प्रारम्भिक जीव विज्ञान

सम सामायिकी (Current Affairs)-

सम सामायिकी (Current Affairs) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • भारतीय एवं वैश्विक सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  • भारत के पड़ोसी देश देश
  • राजधानी एवं मुद्रा
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

गणित (Maths)-

PET exam के गणित (Maths) वाले हिस्से में बात करें तो सामान्यतया तो देखने में लग रहा है गणित के केवल 5 नंबर के प्रश्न होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है| 5 नंबर के 5 प्रश्न प्रारंभिक अंक गणित से होंगे लेकिन 20 नंबर के प्रश्न ग्राफ की व्याख्या, विश्लेषण और तालिका से आएंगे तो इस भ्रम में न रहें कि गणित के केवल 5 प्रश्न आने हैं|

PET exam में अंकगणित से 5 नंबर के पांच प्रश्न आने हैं| अगर आप अंकगणित के चुनिंदा चैप्टर की बेहतर तैयारी करें तो आप यहां बेहतर कर सकते हैं लेकिन इस पूरी तैयारी में ग्राफ की व्याख्या, विश्लेषण और तालिका संबंधी प्रश्नों का अभ्यास करना जरूरी होगा, जिससे 20 प्रश्न कवर होंगे l

प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • पूर्ण संख्या
  • भिन्न तथा दशमलव
  • प्रतिशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत

रिजनिंग (Reasoning)-

 रिजनिंग से केवल पांच प्रश्न आने हैं मेरे ख्याल से रिजनिंग पर एक लिमिटेड समय देना चाहिए क्योंकि रिजनिंग कि हम बहुत बेहतर तैयारी कर ले सभी चैप्टर कवर कर लें, फिर भी कुल 5 प्रश्न ही आने हैंl

तर्क एवं तर्कशक्ति (Logic & Reasoning) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • वृहत एवं लघु क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध समूह से भिन्न को अलग करना
  • कैलेण्डर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क/कथन
  • विश्लेषण एवं निर्णय
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण– 2 ग्राफ प्रत्येक पर 5 प्रश्न
  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण– 2 तालिकाएँ प्रत्येक पर 5 प्रश्न

हिंदी (Hindi)-

UPSSC PET में हिंदी (Hindi) से 15 प्रश्न आने हैं जिसमें संधि, विलोम, पर्यायवाची, लोकोक्ति, मुहावरे, लेखक, रचनाएं, अशुद्धियां अर्थात व्याकरण इन पाठों से पांच प्रश्न आने हैं और दो गद्यांश आएंगे जिसमें पांच-पांच प्रश्नों का उत्तर देना होगा, तो यहाँ हिंदी वाली तैयारी में हमें गद्यांशों का लगातार अभ्यास करना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही आसान हिस्सा है जहां से आप 10 नंबर कवर कर सकते हैं l

गद्यांश portion में दिए गए गद्यांश के आधार पर हमें पूछें प्रश्नों का उत्तर देना होता है जहां 100% प्रश्नों सही उत्तर दिया जा सकता है तो ये एक स्कोरिंग portion है।

सामान्य हिन्दी (General Hindi) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • वर्णमाला
  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यांशो के लिए एक शब्द
  • लिंग
  • समानार्थी
  • भिन्नार्थक शब्द
  • मुहावरे-लोकोक्तियाँ
  • सामान्य अशुद्धियां
  • लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य)
  • अपठित गद्यांश 

सामान्य अंग्रेजी (General English)-

सामान्य अंग्रेजी (General English) के Syllabus में निम्नलिखित टॉपिक हैं-

  • अंग्रेजी व्याकरण
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

Conclusion-

हमने इस Article में जाना की UPSSSC PET क्या है (UPSSSC PET kya hai in hindi), exam pattern और subjectwise तैयारी की स्ट्रेटेजी। अब अगर ऊपर के पूरे पैटर्न पर देखा जाए तो 50 प्रश्न जीएस के जो आने हैं उस हिस्से में सर्वाधिक मेहनत की आवश्यकता है और हम सब की प्रैक्टिस ऐसी होनी चाहिए कि हिंदी के दो गद्यांश से जुड़े प्रश्न और गणित में ग्राफ की व्याख्या, विश्लेषण, तालिका से जुड़े 20 नंबर के प्रश्न न छूटने पाएl

तैयारी की योजना-

पीईटी एग्जाम की तैयारी में जो सबसे कारगर हथियार है- वह है UPSSSC के पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र, तो आप अपनी GS, मैथ, रिजनिंग, हिंदी की तैयारी की जो सामान्य योजना है करें और साथ ही साथ UPSSSC के सभी पुराने पेपरों को जरूर हल करेंl

ऑब्जेक्टिव one day exam क्रैक करने का एकमात्र उपाय है प्रश्नों का अभ्यास| आपके अपने YouTube चैनल STUDENT CLASSES PRAYAGRAJ के प्रत्येक वीडियो में वीडियो पर आधारित प्रैक्टिस क्वेश्चन लगा हुआ है वहां से भी आप एक बेहतर प्रैक्टिस कर सकते हैं, न केवल आपको PET के लिए बल्कि आने वाले सभी government jobs के exam के लिए सहायक साबित होगी। 

आपको अपनी इस पूरी परीक्षा योजना में सिलेबस को सामने रखना है, सिलेबस के हिसाब से प्रत्येक विषय का समय तय करना है l इस पूरी तैयारी में निरंतरता और धैर्य ही सफलता का मूल मंत्र हैl अंत में “जहां तक रास्ता दिख रहा है वहां तक चले वहां से आगे का रास्ता वहा से दिखेगा” धन्यवाद्|

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विषय विशेष तथा Specific Government Jobs के Guidance लिए विजिट करें|
  2. Monthly current affairs की हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!